फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट 2026-27 पर रेवाड़ी में भाजपा कार्यालय पर लाइव प्रसारण, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट को बड़ी स्क्रीन पर देखा। डॉ. वंदना पोपली ने बजट को ‘अमृत काल’ का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक वृद्धि, जनता की उम्मीदों की पूर्ति और सबका विकास इन तीनों कर्तव्यों पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘शी मार्ट, युवाओं के लिए ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट’ स्थायी समिति और 15 हजार स्कूलों में एवीजिसी लैब की स्थापना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। किसानों के लिए भारत - विस्तार एआई टूल, पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए विशेष सब्सिडी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेदिक एम्स, निमहंस-2 और जिला अस्पतालों की आपात क्षमता बढ़ाने जैसे प्रावधान जनकल्याणकारी हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया गया। इस अवसर पर जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें