फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला बोले- कांग्रेस के फैलाए संदेह और भ्रम को जनता ने ठुकराया

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के जीत हासिल करने पर परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। डॉ. खोला ने कहा कि प्रधानमंत्री और एनडीए नेतृत्व की नीतियों पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। कांग्रेस द्वारा फैलाए गए संदेह और भ्रम को जनता ने ठुकरा दिया, जिससे यह साफ हो गया कि जनता बिना आधार वाले आरोपों और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष विकास के बदले केवल आरोप-प्रत्यारोप पर निर्भर करता है, तब जनता स्वाभाविक रूप से उन शक्तियों का समर्थन करती है, जो राष्ट्रहित और जनहित के लिए काम करती हैं। हरियाणा की बदलती राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए डॉ. सतीश खोला ने कहा कि बिहार की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है। जनता ने कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति, आंतरिक अस्थिरता और प्रदेश हित से ऊपर व्यक्तिगत हितों को रखने की प्रवृत्ति को देख लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें