फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा-महिलाओं की शक्ति को नई उड़ान देगी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना

भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने प्रेस नोट के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का धन्यवाद करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ- साथ परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करना तथा बेटियों और माताओं के सम्मान को और ऊंचा उठाना है। भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से संकल्प रहा है कि समाज की आधी आबादी यानी हमारी माताएं- बहनें आत्मनिर्भर हों और गर्व के साथ जीवन जी सकें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत हमारी बेटियों और माताओं को दी जाने वाली प्रतिमाह 2100 रूपये की आर्थिक सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें