फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कांग्रेस की सद्भावना यात्रा पहुंची बावल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 06:53 PM IST

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा गुरुवार को बावल पहुंची। उन्होंने टिकला गांव के मंदिर में माथा टेकर अपनी यात्रा आरंभ की। उसके बाद बृजेंद्र सिंह आंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यात्रा से बच रहे हैं, लेकिन वे भी जल्द जुड़ेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने योजनाओं के नाम बदलना शुरू कर दिया और गांवों में उसका कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि भाजपा गांवों का भाईचारा तोड़कर वोट बैंक बनाती है। एक सवाल के जवाब में बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भावना यात्रा ढाई महीने पहले शुरू की गई थी। कुछ लोगों की आदतें बिगड़ गई हैं और 12 साल से संगठन नहीं बनने दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम विपरीत आए, लेकिन कुछ लोग अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार हमारी बननी थी, लेकिन नहीं बन सकी। जो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगा वह उसके साथ पूरी तरह खड़े हुए हैं। इस मौके पर ईश्वर सिंह महलावत, रामकिशन महलावत, राम सिंह नांगल, तेजू, चेतराम, साधू सिंह, दीपिका, लवली यादव, नवीन सोहलोत, देवेंद्र चरण सिंह, रणधीर सिंह बनीपुर सहित आसपास के गांवों के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें