फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का 5 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 07:40 PM IST

सीआईए रेवाड़ी ने अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के 5 हजार रुपये के इनामी सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम के रूप में हुई है। आरोपी ने 22 अक्तूबर की शाम को मॉडल टाउन क्षेत्र से सेक्टर-4 निवासी एक महिला के गले से मंगलसूत्र तथा सोने-चांदी के दो लोकेट छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए रेवाड़ी ने गत 22 अक्तूबर की शाम को मॉडल टाउन क्षेत्र से सेक्टर-4 निवासी एक महिला के गले से मंगलसूत्र तथा सोने-चांदी के दो लोकेट छीनने की वारदात को अंजाम देने के मामले में अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के 5 हजार रुपये के इनामी सरगना को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें