बावल में आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एमएल रंगा की जुबान फिसल गई। एमएल रंगा की 21 सेकंड की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एमएल रंगा ने कहा कि पूरा प्रदेश व पूरा हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से परेशान है। कांग्रेस की कुरीतियों से जनता तंग आ चुकी है। पीछे खड़े शख्स ने टोका तो याद आया क्या बोल रहे हैं। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दोबारा से बाइट ले लीजिए।