फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रेवाड़ी में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों की सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ एचपी बंसल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान राजबाला चौहान ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदेश में अपनी सेवाओं के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन सरकार के वादे अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मांगे आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों को नियमित करना और स्थायी वर्कर घोषित करना, सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान, सभी कर्मचारियों को सेवासुरक्षा नियम के दायरे में लाना, पांच वर्ष से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों को नियम में शामिल करना, ओ.टी.पी. आधारित पोर्टल को आसान बनाना और सी.पी.एल.ओ. कर्मचारियों का उचित वेतन सुनिश्चित करना। सी.पी.एल.ओ. कर्मचारी मनीषा ने कहा कि वर्तमान में केवल छह हजार रुपये वेतन मिलने से उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर इन जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है और कहा कि नारी को देवीरूप कहा गया है, लेकिन अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो वह चण्डिरूप धारण करने में देर नहीं लगाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें