फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: शराब ठेके पर हुआ विवाद, गोली मारकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Nov 2025 07:02 PM IST

गांव काकोडिया में मंगलवार की रात करीब 8 बजे तीन बाइक सवारों ने राजस्थान के अलवर जिला के आलनपुर निवासी महेश गुर्जर (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। महेश 20 दिन पहले ही राजस्थान से आया था और यहां क्रिस्टल स्टार रेस्टोरेंट में काम करता था। होटल मालिक विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महेश गुर्जर का मंगलवार की सुबह पास के शराब ठेके के पास गांव डाबड़ी के सरंपच मेहरचंद, गांव काकोड़िया निवासी तेजपाल और गांव गोकलगढ़ अशोक उर्फ बड्डू से विवाद हुआ था। शराब का ठेका गोकलगढ़ के ही व्यक्ति के नाम पर है। उसका सेल्समैन छुट्टी पर गया हुआ था। इस वजह से अशोक वहां सेल्समैन का काम कर रहा था। शराब पर डिस्काउंट न देने पर यह विवाद हुआ था। उस वक्त तो लोगों ने मामला शांत करा दिया था। विजयपाल के अनुसार इसके बाद तीनों ने दिन में शराब पी और रात करीब 8 बजे रेस्टोरेंट पर पहुंचे। आते ही रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की। महेश बाहर आया तो तीनों ने उससे फिर झगड़ा शुरू कर दिया। समझाने के बावजूद वे नहीं माने। इसी दौरान अशोक उर्फ बड्डू ने अपनी जेब से देशी पिस्टल निकाली और महेश की छाती पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को दबोच लिया है। होटल मलिक की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें