फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में जैन पब्लिक स्कूल में 28 दिसंबर को 30वां वार्षिकोत्सव ‘ज्ञानोदय’ का आयोजन

जैन पब्लिक स्कूल में रविवार 28 दिसंबर को 30वां वार्षिकोत्सव ‘ज्ञानोदय’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में वैदिक काल से लेकर वर्तमान शिक्षा प्रणाली तक के विभिन्न चरणों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने बताया कि वार्षिकोत्सव में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा के विकास की यात्रा को प्रभावी ढंग से मंचित किया जाएगा। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधन समिति के उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, सहसचिव एवं विद्यालय प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन व विजय जैन, कार्यक्रम प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें