पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धक्के खाने पड़े। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग किसी खास नेता को राहुल गांधी के करीब ले जा रहे थे। यह देख राहुल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने राजा वड़िंग को धक्के देकर एक तरफ कर दिया।