नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत और शहरी विधायक का एक कार्यक्रम में मंच पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में विधायक एक्सईएन के काम को लेकर तारीफ के पुल बांधते सुन रहे हैं तो एक्सईएन गोपाल कलावत बुलाने पर आगे आकर विधायक के पैर छुते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है।