फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में भक्ति का बयार: पानीपत में तड़के से ही शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन के पवित्र महीने के चौथे दिन क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और आशीर्वाद पाने के लिए भक्त तड़के में पांच बजे ही मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिरों में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ'के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, दही, गंगाजल और बेलपत्र से अभिषेक किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आचार्य भगवत शर्मा ने सावन मास की महिमा पर प्रकाश डाला। सावन में रविवार की पूजा का विशेष महत्व आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन माह में रविवार का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है और सूर्य भगवान शिव के ही तेज व नेत्र का रूप माने जाते हैं। सावन के रविवार को भगवान शिव और सूर्य देव दोनों की संयुक्त पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य, मान-सम्मान और तेज की प्राप्ति होती है। जो भक्त इस दिन शिव जी का जलाभिषेक कर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, उनके जीवन से असाध्य रोगों और कष्टों का निवारण होता है। सावन सोमवार का महात्म्य आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन महीने में सोमवार का विशेष महत्व ही। भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस दिन व्रत रखने और बेलपत्र अर्पित करने से मनचाहा वरदान मिलता है। यह व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि और कुंवारी कन्याओं के लिए योग्य वर की प्राप्ति के लिए अचूक माना गया है। सावन सोमवार को सच्चे मन से की गई शिवलिंग पूजा से महाकाल अपने भक्तों के सभी पापों को नष्ट कर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें