फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पानी निकासी की खुली पोल, बिजली के सुचारू के भी दावे फेल

बेमौसमी बारिश फिर से लोगों के लिए परेशानी पैदा कर गई। शनिवार आधी रात को मौसम में एक साथ बदलाव से आंधी के साथ आई तेज बारिश हुई। जिले में रातभर रुक रुक कर बारिश चलती रही। सबसे अधिक समालखा में 73, मतलौडा में 72 और शहर में 65 एमएम बारिश दर्ज की। पानीपत-जींद रोड पर विर्क नगर के पास पानी भरा गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर में कई जगह पानी जमा हो गया। रात को 12 बजे ही बिजली गुल हो गई। रविवार सुबह 10 बजे तक भी बिजली नहीं आ पाई। तेज बारिश में खरबूजा की फसल खराब हो गई। यमुना खादर में सबसे ज्यादा फसल प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें