पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विजय ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचे। यहां डॉक्टरों की स्थिति के बारे में जाना। कई डॉक्टर नहीं मिले। वे इसके बाद दवा के स्टोर में पहुंचे। यहां दवा के स्टॉक और दवा के बारे में रिपोर्ट ली। विधायक ने इसके बाद थैलेसीमिया की दव को लेकर जानकारी ली। इसमें सामने आया कि यहां पानीपत में 125 बच्चे पंजीकृत हैं। अपेक्षाकृत दवा काम है। चिकित्सकों को लोकल दवा खरीदनी पड़ती है।