पानीपत में कैबिनेट मंत्री एवं जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष रणबीर गंगवा ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय में अंग्रेजों से भी बुरा जुल्म किया गया था। कांग्रेस के लोग आज संविधान के सम्मान की बात करते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने यह भ्रम फैलाया कि भाजपा सरकार आने पर संविधान बदल दिया जाएगा। सत्य तो यह है कि कांग्रेस ने खुद संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया था। इतिहास और देश की आज़ादी को याद रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी रहे।