जिला कष्ट निर्माण समिति की बैठक में एक शिकायत पर रियल एस्टेट कंपनी टीडीआई के अधिकारियों और ठेकेदार को नजरबंद करने के आदेश मंत्री ने दिए हैं। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जब तक बैठक चलेगी अधिकारी यहां से नहीं हिलेंगे, यहीं बैठे रहेंगे। कंपनी के ठेकेदार मोहन को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए हैं। राकेश बंसल व अन्य लोगों की शिकायत सुनते हुए या आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बिजली, सड़क सुरक्षा, सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें सामाजिक न्याय अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अध्यक्षता की है। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी बैठक में पहुंचे हैं। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 शिकायतों को रखा गया है। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने अगली बैठक में टीडीआई के मालिक को पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी भूपेंद्र सिंह ने कंपनी अधिकारियों को सड़क के चलते हादसा होने पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।