फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बेटे ने ईंट मारकर की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 05:47 PM IST

समालखा थाना क्षेत्र के पावटी गांव में मां बिरमला की हत्या के आरोपी बेटे कपिल को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम समालखा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कपिल ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि मकान बनाने के लिए उसने अपनी मां से उधार लिए पैसे लिए थे जिसे वापस मांगने पर विवाद हुआ जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पावटी गांव के रामबीर ने समालखा थाने में शिकायत दर्ज कराई। रामबीर, जो मूल रूप से शामली जिले के असदपुर जिडान गांव का निवासी है, ने बताया कि 26 जून की देर शाम उनके तीसरे बेटे कपिल का अपनी पत्नी रविता के साथ झगड़ा हो रहा था। बिरमला और छोटा बेटा विकास समझाने गए, लेकिन कपिल ने उन तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कपिल ने मकान की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कीं, जिसमें एक ईंट बिरमला के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें