फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: आईबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान सात साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने जाटल रोड किया जाम

महावीर कॉलोनी में छत से गिरने से घायल असरफ (07) की जाटल रोड स्थित आईबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम सात बजे मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और जाटल रोड जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वे उपचार के लिए 25 हजार रुपये जमा कर चुके थे। बच्चे की मौत के बाद शव देने से पहले अस्पताल के स्टाफ ने और पैसों की मांग की। अस्पताल के प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। परिजन जबरदस्ती बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाना चाहते थे। हंगामे की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें