शनिवार को लोक अदालत में बिजली बिल माफ करने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता न्यायिक परिसर में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगो को बाहर निकाला। लोगो ने बताया कि उन्हें बताया गया था लोक अदालत में बिजली बिल माफ किये जायंगे। जिस कारण सुबह से ही काफी संख्या में लोग बिल लेकर पहुंच गए। किसी ने 2.50 लाख तो किसी ने डेढ़ लाख रुपये बिजली बिल माफ करने की मांग की। सभी को बिल लेकर बिजली घर जाने को कहा। लेकिन, लोगों ने जिला सचिवालय परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की।