फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अस्पताल में इलाज के लिए मारामारी, तीन घंटे लाइन में खड़े रहे मरीज, हुई परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 08:20 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को सोमवार को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीज तीन से चार घंटे तक लाइन में लगे रहे। जब उनका नंबर आया तो कर्मचारियों ने डॉक्टर न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। मरीजों का आरोप है कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भेजा जा रहा है। लेकिन, उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके चलते अस्पताल की ओपीडी में काफी हंगामा मचा रहा। जागरूक लोगों ने आगे आकर मरीजों को दवा दिलवाई। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी थी। सोमवार को करीब दो हजार की ओपीडी थी। यह सामान्य दिनों से करीब दो सौ अधिक रही। ऐसे में मरीजों को ओपीडी के लिए पंजीकरण कराने से दवा लेने तक घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें