दिल्ली और पानीपत में लगातार चोरी हो रही लग्जरी गाड़ियों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वाहन चोरी गैंग का सरगना दिल्ली पुलिस का एक सिपाही है। जो सोनीपत जिले का रहने वाला है। उसी के इशारे पर यूपी और पानीपत के रहने वाले गुर्गे लग्जरी वाहनों को चोरी करते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी सिपाही और अन्य गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है। रविवार को डीएसपी राजबीर सिंह ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, हाल ही में पानीपत के मॉडल टाउन से दो एक फॉर्चुनर समेत दो गाड़ी चोरी हुई थी। पुलिस लगातार वाहन चोरों की तलाश में रही थी। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी के किठौर मेरठ निवासी हासिम को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक क्रेटा कार भी बरामद की गई। पूछताछ में हासिम ने बताया कि वह वाहन चोरी के मामले में जेल गया था। अक्टूबर 2024 को वह जमानत पर बाहर आया था। उस समय उसकी मुलाकात दिल्ली पुलिस के सिपाही अजय से हुई थी। अजय सोनीपत जिले का रहने वाला है अजय ने उसके अपने पास बुलाया और लग्जरी वाहन चोरी करने को कहा। जिसके बाद उसने गैंग के अन्य पांच सदस्यों के साथ मिलकर लग्जरी गाड़ी चोरी करना करना शुरू था। आरोपी ने दिल्ली से 18 और पानीपत से दो गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। डीएसपी ने बताया कि आरेापी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के 51 मुकदमे दर्ज हैैं। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश का पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। साथ ही आरोपी दिल्ली पुलिस सिपाही अजय व उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।