फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : एचटेट की परीक्षा आज, 27 केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, शहर में लगा जाम

सुनील कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 01:44 PM IST

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के मद्देनजर शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिले में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने से दोपहर बाद एक बजे ही जीटी रोड पर भारी जाम लग गया। दो दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन सायंकालीन सत्र के लिए जैसे ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हुआ। शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दो दिनों में करीब 16 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। यातायात ठप होने का मुख्य कारण यह रहा कि जीटी रोड और इसके आसपास ही करीब आठ प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर के प्रतिष्ठित एसडी कॉलेज, आर्य कॉलेज और आईबी कॉलेज में ही दो से तीन परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इन प्रमुख मार्गों पर अभ्यर्थियों की गाड़ियों और बसों की आवाजाही अचानक बढ़ने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर रेंगती रहीं गाड़ियां, अभ्यर्थी परेशान परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी रमेश और दीपक ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वे पिछले आधे घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। शहर में गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही हैं, जिससे परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने की चिंता सता रही है। पुलिस प्रशासन हालांकि जाम खुलवाने की मशक्कत में जुटा रहा, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव के आगे सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। स्थानीय लोगों को भी इस जाम के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें