सेक्टर 24 स्थित गार्डन में आयोजित जगराता कार्यक्रम से घर से लौट रहे संगीतकार की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा जीटी रोड स्थित बाबा जोध सचियार गुुरुद्वारा के सामने हुआ, इसमें संगीतकार की मौत हो गई, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।संगीतकार अपने बड़े भाई को जागरण में छोड़कर घर लौट रहा था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।