पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही को शनिवार को पानीपत पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने नोमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। नोमान को 13 मई को पानीपत की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार किया था।