फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बदमाशों ने तोड़े कारों के शीशे, जांच में जुटी पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 05:40 PM IST

तहसील कैंप क्षेत्र के स्कॉयलॉक मार्केट में शनिवार देर रात बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने 11 कारों में तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कॉयलॉक मार्केट में रहवासी अपनी कारें घरों के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात तीन बाइक सवारों पर सवार कुछ युवक आए और किसी भारी वस्तु से कारों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक 11 कारों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सुबह जब लोगों ने अपनी कारों की हालत देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें