जीटी रोड अनाज मंडी के नजदीक कल्पतरु फैक्टरी की ताना मशीन में आने से मास्टर की मौत हाे गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसेक्टर-29 थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कृष्णा गार्डन के राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कौशांबी के जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता छोटेलाल (57) 25-30 साल पहले पानीपत आ गए थे। वे शास्त्री कॉलोनी में रहते थे। पिछले तीन महीने पहले कृष्णा गार्डन में किराये पर रहते हैं। उनके पिता छोटेलाल ताना मास्टर थे। वे वीरवार तड़के करीब तीन बजे जीटी रोड अनाज मंडी स्थित कल्पतरु फैक्टरी में बुलावे पर गए थे। उनको फैक्टरी मालिक ने शाम पांच बजे हादसा होने की सूचना दी। वे सूचना मिलते ही मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको पता चला कि उनके पिता दोपहर बाद तीन बजे मशीन में आए थे। उनका एक हाथ और पैर बुरी तरह से चोटिल हुए थे। फैक्टरी मालिक ने उनको अस्पताल से घर भेज दिया। छोटेलाल की देर रात को मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया।