करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा पानीपत टोल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला अकेले मनोहर लाल से ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ भी है। करनाल से कांग्रेस के युवा लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के साथ रविवार को हादसा हो गया। कार के आगे का शीशा टूट गया। वह चोटिल होने से बच गए। जब कार के आगे बैठ कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर रहे थे अचानक गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया। जिससे वहां मौजूद कमांडो आनंद कुमार की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से बच गया।