फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: किसान बिजेंद्र के समर्थन में सड़क पर उतरी इनेलो, किसान हत्या मामले में जांच की मांग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 08:21 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में मंगलवार को सड़क पर उतर आई। इनेलो कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे धरना देकर प्रदर्शन कर एसडीएम मनदीप सिंह के मार्फत राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। पहले इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के आने की बात कही जा रही थी। धरने को प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, सुनैना चौटाला, उमेद लोहान व प्रकाश भारती ने संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें