फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में खटीक बस्ती में पुरानी रंजिशन वेस्ट कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या

खटीक बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे वेस्ट कारोबारी विक्रम उर्फ विक्की (38) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विक्रम शाम को अपनी दुकान से घर वापस लौट रहे थे। परिजनों ने कॉलोनी के ही कुछ युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सट्टेबाजी की शिकायत करने पर पहले भी विक्रम पर हमला किया था और उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी। आरोपियों में से कई हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए थे। थाना सेक्टर-29 की पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें