रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को 15 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने सात घंटे की देरी से पहुंची यात्री घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर परेशान रहे। यात्री पिंकी, जगदीश और सावन ने बताया कि करीब दो घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इतना लंबा इंतजार कर बैठे-बैठे भी थक गए हैं। जितनी देरी से ट्रेन आएगी उतनी ही देरी से हम अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। ट्रेनों को समय से अपने गंतव्य पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशान ना होना पड़े।