रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की देरी से पहुंचने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 10 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का लंबा इंतजार करते हुए परेशान नजर आए। अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री कमली और योगेश ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए सवा घंटे से भी ऊपर हो गया है। हमें अपने घर समय से पहुंचना था लेकिन ट्रेन की देरी के कारण हम अपने गंतव्य पर देरी से ही पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर पहुंचना ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार ना करने पड़े और यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।