फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत में एक साथ लाखों लोग करेंगे हनुमान चालीसा

औद्योगिक नगरी में 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर एक साथ लाखों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके साथ विशाल शोभायात्रा में धर्म गुरु अपना संदेश देंगे। इस आयोजन का नाम भी धर्म महाकुंभ दिया है। हनुमान जन्मोत्सव समिति की सोमवार को जिमखाना क्लब में बैठक में इसके आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। पूर्व सांसद संजय भाटिया विशेष रूप से पहुंचे। हनुमान जन्मोत्सव के संयोजक विकास गोयल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। सेक्टर-12 से शुरू शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते ही पूर्बीयान घाटी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी। शाम को आठ बजे एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद साथ आतिशबाजी की जाएगी। हनुमान का रथ 50 लोग खींचेंगे। दोनों तरफ 25-25 महिला व पुरुष एक जैसे परिधान में लगेंगे। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पानीपत में हनुमान स्वरूप निकालने की पुरानी परंपरा है। बड़ी संख्या में हनुमान भक्त व्रत रखकर नियमों का पालन करते हैं और हनुमान का स्वरूप उठाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें