कुख्यात गैंगस्टर रहे सुरेंद्र ग्योंग के छोटे भाई और हत्या, लूटपाट समेत कई संगीन मामलों के मोस्ट वाटेंट जोगेंद्र ग्योंग को सीआईए टू कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई है। सीआईए टू के जवान पांच गाड़ियों के काफिले के साथ जोगेंद्र को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के लिए जिला नागरिक अस्पताल जोगेंद्र ग्योंग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान अस्पताल के इमरेंजसी वार्ड में 10 मिनट तक सबकी एंट्री बंद कर दी गई। सीआईए टू ने आरोपी जोगेंद्र ग्योंग को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे 30 सितंबर 2017 को सेक्टर 18 में इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति पार्टी में की जयदेव की हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी।