फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में सफाई से लेकर विकास कार्यों में घोटाला, कांग्रेस नेताओं ने मांगा हिसाब

नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 04:06 PM IST

कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव से एक दिन पहले विकास कार्यों के दावे पर बड़ा हमला किया है। शहर में पिछले सालों में सफाई से लेकर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और इसका कच्चा चिट्ठा लेकर भाजपा नेताओं को भी मंच पर सामने आकर जवाब देने की चुनौती दी है। यही नहीं शहर में कांग्रेस की सरकार आने पर पिछले दस सालों के कार्यों की जांच कराने की कही है और साथ ही भाजपा से अपने कामों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। काग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बुल्ले शाह, राकेश चुघ व मेयर प्रत्याशी सविता गर्ग शुक्रवार को जीटी रोड लालबत्ती स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू हुए। कांग्रेस नेता राकेश चुघ ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान निकाय विभाग ने दबे पाव शहर में सफाई का ठेका 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। यह काम शहर के दो नेताओं के कहने पर किया है। इसके साथ अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला व कालका समेत 13 शहरों का भी ठेका इसी तरह से बढ़ाया है। हाली झील व अमरुत योजना में भी बड़ा घोटाला किया है। अवैध कॉलोनी नेताओं की हिस्सेदारी में काटी जा रही हैं। पानीपत में कांग्रेस की मेयर बनते ही पिछले दस सालों के कामों की जांच कराई जाएगी। कांग्रेस नेता वरिंदर शाह ने शहर में 1800 करोड़ रुपये के दावे के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें ही नहीं शहर के लोगों को इतने रुपये का विकास कहीं नजर नहीं आता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें