फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: व्यापारी और निगम अतिक्रमण हटाने के लिए आए एक मंच पर

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 06:35 PM IST

नगर निगम ने शहर के बाजारों में दुकानदारों के बाहर सामान रखने और थड़ा बनाने की स्थिति को साफ कर दिया है। दुकानदार ढाई फीट तक थड़ा और छज्जा बाहर निकाल सकेंगे। वह भी नाली या नाले तक ही मान्य होगा। जबकि सामान अपने शटर के अंदर तक रख सकेंगे। नगर निगम इसके लिए बाजारों में जाकर जागरूक भी कर रहा है। इसके बाद एक जुलाई से अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जएजाएगी। इसी कड़ी में मेयर कोमल सैनी ने शनिवार को अपने कार्यालय में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह करीब एक घंटे तक चली। मेयर कोमल सैनी ने बैठक में स्पष्ट किया कि बाजारों में अतिक्रमण के चलते लोग ठीक से खरीदारी तक नहीं कर पाते। उनको आधी अधूरी खरीदारी के साथ वापस लौटना पड़ता है। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमेन अनिल मदान समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि वे इसका समर्थन करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें