एक्सपो एशिया द्वारा औद्योगिक शहर पानीपत में शनिवार को 33वीं टेक्सटाइल प्रदर्शनी लगाई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पानीपत समेत देशभर की कंपनी शामिल हुई। यहां टेक्टसाइल से संबंधित मशीनों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें कई आधुनिक मशीनों ने उद्यमियों को अपनी तरफ खींचा। मुख्यातिथि एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल और डाइंग उद्यमी में भीम राणा रहे। प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में पानीपत समेत लुधियाना, सूरत, दिल्ली, फरीदाबाद की 28 कंपनी शामिल रही। इसका उद्देश्य मशीनरी की नई तकनीकी के बारे में जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाना है। यहां मशीनों को चलाकर उनके कार्य और क्षमता के बारे में बताया। इनमें सूरत की स्मार्ट कलर कंपनी फैब्रिक प्रिंटिंग मशीन लेकर आई है। इसमें किसी प्रकार का प्रिंट सीधे कपड़े पर प्रिंट होगा। इससे पहले धागे से कपड़ा बनाना होता था और फिर उस कपड़े पर डिजाइन प्रिंट करना होता था। नई मशीन से कम समय में अधिक उत्पादन होगा। उद्यमियों की लागत भी कम होगी।