फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आयुष्मान मित्रों और डॉक्टरों के साथ की बैठक

प्रत्येक अस्पताल संचालकों को आयुष्मान कार्ड की शर्तों को मोटे अक्षरों में लिखवा बोर्ड अंदर और बाहर लगवाना होगा। इसके साथ मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान रखना होगा और डिस्चार्ज के वक्त मरीजों को इलाज में खर्च की रसीद देनी होगी। इससे इलाज में पारदर्शिता आएगी। ये आदेश शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को अस्पताल संचालकों को दिए। उन्होंने जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में आयुष्मान मित्रों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। महिपाल ढांडा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए थे। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना में किसी भी तरह की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें