फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के लोगों को सीएम ने दी ऋषिकूलम वेलनेस सेंटर की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में ऋषिकूलम वेलनेस सेंटर की सौगात दी है। लोग यहां अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक तरीके से इलाज करा सकेंगे। मुख्यममंत्री के साथ उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज व समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवा साधना केंद्र में वैलनेस सेंटर की एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। यहां किसानों को ऑर्गेनिक खेती और युवाओं को आधुनिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों की बीमारी का प्राकृतिक तरीके से इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें