समालखा (पानीपत)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को समालखा के भोड़वाल माजरी में आयोजित 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शिरकत की। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित का आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री ने समागम में बैठकर काफी देर तक सत्संग भी सुना। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।