फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा के सात जिलों में 23 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा बिहार दिवस

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 10:12 PM IST

भाजपा द्वारा प्रदेश के सात जिलों में 23 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान बिहार की संस्कृति और सभ्यता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस की संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी कि बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन हरियाणा में 23 मार्च को इसका आयोजन पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बिहार की संस्कृति को लोकगीतों, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साझा किया जाएगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बिहार का इतिहास बेहद समृद्ध और गौरवशाली रहा है। यह बौद्ध विहारों, नालंदा विश्वविद्यालय और महान साहित्यकारों की भूमि रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार का कार्य किया है, जिससे यह फिर से एक वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। पानीपत में होगा भव्य आयोजन पानीपत में बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद मंडल और बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव संजय मुखिया मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर बिहार दिवस के प्रदेश सह-संयोजक वेद पराशर और तरण गांधी भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अनुसार, पानीपत में करीब चार लाख बिहारी मूल के मतदाता रहते हैं। इसके अलावा, कई लोग ऐसे भी हैं जिनके वोट बिहार में हैं। भाजपा ने बिहार के लोगों को एकजुट करने और उनके साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें