हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए पानीपत जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन और हरियाणा रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक परिवहन व्यवस्था की है। पानीपत रोडवेज डिपो ने सीईटी परीक्षा के लिए 200 से अधिक बसों की व्यवस्था की है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और वापस आ सकें।