श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में दी गई छूट से उद्योगों की वृद्धि होगी। जीएसटी छूट से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे नए कारखाने खुलेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसका सबसे अधिक लाभ एमएसएमई को होगा, जिससे वैश्विक कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।