फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि पांच से बढ़ा की 10 लाख

पानीपत। प्रदेश सरकार ने सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि दोगुना कर दिया है। पहले यह पांच लाख रुपये दी जाती थी। अब इसे बढ़कर 10 लाख रुपये कर दिया है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की जयंती पर पानीपत के आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने पानीपत में खटीक समाज की धर्मशाला बनाने और अपने कोष से 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने कर घोषणा की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि खटीक समाज देश के 21 राज्यों में फैला हुआ है और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में योगदान के बावजूद समाज की तरक्की अपेक्षाकृत कम हुई है, इसलिए समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की पहली भर्ती में डीएससी वर्ग के 604 जवान भर्ती हुए हैं। यह समाज की प्रगति का एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बड़ी घोषणा की कि अगले वर्ष संत दुर्बलनाथ की जयंती को सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन-आलोट से सांसद अनिल फिरोजिया ने की। उन्होंने समाज के उत्थान पर जोर दिया और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने, पानीपत में खटीक समाज के बच्चों के लिए अलग से छात्रावास बनाने और संत शिरोमणि दुर्बलनाथ आयोग का गठन करने की प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में समाज के प्रतिनिधियों को अवसर देने की बात कही और डीएससी लागू करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व सांसद विनोद सोनकर और उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेंद्रा, हरियाणा प्रभारी राजेश भिवाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोंगा ने अतिथियों का स्वागत किया और समाज की ओर से एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मोंगा, अमित मुंडे, डॉ. एमपी सिंह, आशीष, रोहित बड़गुर्जर, डॉ. पंकज पेवदी, मोहन मोंगा और हिमांशु नारंग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें