हरियाणा के पानीपत के समालखा जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो शातिर महिला चोरों ने जल सेना के रिटायर्ड अधिकारी के बैग से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। महिलाओं ने महज 30 सेकेंड में इस वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड अधिकारी ने यहां से तीन लाख रुपये निकलवाए थे। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिटायर्ड अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की धरपकड़ में जुटी है।