फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दवा लेने के बहाने फ्लैट पर बुला मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाया, दो गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी के दो आरोपी आशीष और सोनू निवासी नौल्था को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी सोनू को अनाज मंडी व आशीष को सनौली रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महिला वकील व एक अन्य महिला के साथ मिलकर मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने 11 लाख रुपये की मांग रखी थी बाद में चार लाख रुपये में मामला तय हुआ था। इसी बीच मलेरिया इंस्पेक्टर का मोबाइल व 22.50 हजार रुपये भी छीन लिए थे। सोनू के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट जैसे मामले दर्ज हैं। एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी है। वह मार्च में 70 दिन की पैराेल पर बाहर आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें