हरियाणा की सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या में जबर्दस्त ट्विस्ट आया है। हालांकि, इस ट्विस्ट की ओर उसकी बहन ने इशारा कर दिया था पर पुलिस की कड़ी पूछताछ में अब ये बात कबूल ली गई है। हर्षिता की हत्या के लिए सुपारी यानी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था और हर्षिता की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट देनेवाला उसका अपना ही है।