फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट के गांव बसिया में बढ़ा सतलुज नदी का जलस्तर

मोगा के धर्मकोट कस्बे के गांव बसिया में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की दर्जनों एकड़ धान की फसल पानी की चपेट में आ गई है। तेज बहाव के कारण खेत धीरे-धीरे नदी में समा रहे हैं। आसपास के गांवों के नौजवान, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौके पर पहुंचकर खेतों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।खेतों और नदी के बांध को सुरक्षित रखने के लिए रिंग बांध तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों से लगातार मिट्टी की बोरियां भरकर पानी के बहाव को रोकने की कोशिश की जा रही है। आज डेरा सच्चा सौदा की टीम भी मौके पर पहुंची और सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगों ने मिट्टी से भरी ट्रॉलियां भेजकर मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें