पंचकूला सिविल अस्पताल में गुरुवार को नर्सिंग अधिकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पूरे दिन की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और मरीज बिना इलाज कराए लौटने लगे हैं। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ लगी रही। बीते दिन दो घंटे की हड़ताल के बाद मरीज इस उम्मीद में अस्पताल पहुंचे थे कि आज उनका इलाज हो जाएगा, लेकिन हड़ताल शुरू होते ही उनकी उम्मीदें टूट गईं।