पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शामिल हुए। राज्यपाल ने प्रसिद्ध कथा वाचक दया किशोरी का पुष्प भेंट कर अभिवादन किया। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया। कथा वाचक जया किशोरी ने आपकी की कृपा से सब काम हो रहा है, करते हैं कन्हैया बस नाम हो रहा है भक्ति गीत गया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के आयोजक माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट पंचकूला के पदाधिकारी ने राज्यपाल का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट पंचकूला के चेयरमैन संदीप गुप्ता, प्रधान सचिन, महासचिव रमन सिंगला, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश विश्वनाथ, कवि सुरेंद्र सिंगला, अनिल कुमार, सुनील, राजकुमार गोयल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।