फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ब्लाॅक रायपुररानी के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 06:01 PM IST

उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला चंद्रकांत कटारिया ने तहसीलदार कार्यालय रायपुररानी में आज आयोजित समाधान शिविर में रायपुररानी निवासी मिनाक्षी की बारिश के कारण मकान की छत गिरने व मदद की गुहार लगाने की मांग पर तहसीलदार रायपुररानी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व जल्द से जल्द मदद देने के निर्देश दिए। कटारिया रायपुररानी तहसीलदार कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में खंड रायपुररानी के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने आज लगभग 48 लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ का मौके पर समाधान किया और शेष शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें